inshorts

क्या ब्रेड से कैंसर होता है? स्पेशलिस्ट ने दिया जवाब

कैंसर सर्जन डॉक्टर जयेश शर्मा ने 'क्या ब्रेड खाने से कैंसर होता है?' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "एक्रीलामाइड बनने के कारण ब्रेड को कैंसर से जोड़ा जाता है लेकिन ब्रेड में जितनी मात्रा में एक्रीलामाइड होता है उससे इंसानों में कैंसर होने का सबूत नहीं मिला है। बैलेंस्ड मील के हिस्से की तरह ब्रेड खा सकते हैं।"