क्या ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को खानी चाहिए थायरॉइड की दवाएं? डॉक्टर ने बताया
डॉक्टर सलोनी चड्ढा ने बताया है कि ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाएं थायरॉइड की दवाएं ले सकती हैं। बकौल डॉक्टर यह दवाएं आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती हैं और बच्चे पर किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। डॉक्टर सलोनी ने कहा कि इन दवाओं को हमेशा डॉक्टर की सलाह और तय की गई खुराक के अनुसार ही लेना चाहिए।