क्या बच्चों को भी देना पड़ता है इनकम टैक्स, क्या हैं नियम?

आयकर कानून की धारा 64(1ए) के तहत नाबालिगों की आय पर भी टैक्स लगता है जिसमें नाबालिगों के नाम से किए गए निवेश से प्राप्त आय और फिल्मी-टीवी बाल कलाकारों की आय शामिल है। आम तौर पर बच्चों की आय को उनके अभिभावक की आय से जोड़ने के बाद कुल आय पर निर्धारित स्लैब के हिसाब से टैक्स कटता है।