केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों से जुड़े कफ सिरप के सैंपलों में किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले ज़हरीले पदार्थ नहीं मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों की जांच में सैंपलों में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल या एथिलीन ग्लाइकॉल नहीं मिला। राज्य सरकार के अधिकारियों की जांच में भी ये पदार्थ नहीं मिले।