ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ओवैदुर रहमान के अनुसार, बच्चों के लिए पैकेटबंद फ्रूट जूस सुरक्षित नहीं है। इसमें फाइबर नहीं होता, बल्कि रिफाइंड शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और अधिक फ्रक्टोज़ होता है। रोज़ाना जूस देने से बच्चों में मोटापा और फैटी लिवर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जूस की जगह बच्चों को ताज़े फल देना ज़्यादा सुरक्षित और फायदेमंद है।