inshorts

क्या भांग मिला घोटा पीने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा?

कार्डियोलॉजिस्ट हर्षल इंग्ले ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि भांग (या उससे बना घोटा) का अत्यधिक सेवन हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है। बकौल डॉक्टर, यह हार्ट रेट और बीपी बढ़ाता है जिससे ब्लड क्लॉट बन सकते हैं। स्टडी के अनुसार, अन्य के मुकाबले रोज़ाना इसका सेवन करने वालों में हार्ट अटैक का खतरा 25% अधिक होता है।