क्या भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा? सूर्यकुमार ने दिया जवाब
टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय कप्तान ने दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "हम कल ही सस्पेंस खत्म करेंगे। आप 24 घंटे का इंतज़ार करिए। अच्छे से खाना खाइए...अच्छे से सोइए।" हैंडशेक पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, "हम इसे कल देखेंगे।"