क्या भारत के दबाव में ललित मोदी का वनुआतु का पासपोर्ट किया जा रहा है रद्द?

वनुआतु की मीडिया में बताया गया है कि भारत के दबाव के बाद ही प्रशासन ने आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स हैं कि न्यूज़ीलैंड में भारत की उच्चायुक्त नीता भूषण ने उनका पासपोर्ट रद्द करवाने में बड़ी भूमिका निभाई। वनुआतु को जानकारी नहीं थी कि ललित मोदी का रिकॉर्ड क्या है।