क्या भारत छोड़कर नेपाल भाग गई सोनम रघुवंशी?; राजा रघुवंशी के भाई का दावा
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को लेकर मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा है, "हो सकता है सोनम को नेपाल भगा दिया गया हो, उनकी वकील नेपाल से है।" उन्होंने कहा, "सोनम शिलॉन्ग में है तो वह एक बार भी तारीख पर क्यों नहीं आई?" गौरतलब है, सोनम ज़मानत पर बाहर है।