क्या भारत में मुगलों ने शुरू किया पटाखों का चलन? जानें क्या है इतिहास

बीबीसी की रिपोर्ट में पंजाब विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर राजीव लोचन के हवाले से बताया गया है कि पटाखे जलाने की परंपरा 12वीं सदी में बंगाली-बौद्ध धर्मगुरु आतिश दीपांकर चीन से भारत लाए थे। रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध में बारूद के उपयोग की तकनीक मुगलों से आई लेकिन पटाखों का प्रचलन भारत में पहले से था।