क्या भारत से होर्मुज़ शुल्क वसूलेगा ईरान? मित्र देशों के लिए रियायत के दिए संकेत
होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाजों पर ईरान सेवा शुल्क लगाने की योजना बना रहा है लेकिन उसने अपने 'मित्र देशों' को रियायत देने के संकेत दिए हैं। भारत को लेकर ईरानी अधिकारियों ने पहले भी सकारात्मक रुख दिखाया है, जिससे भारतीय जहाजों को छूट मिलने की संभावना है। फिलहाल, शुल्क के नियमों और समयसीमा का एलान नहीं हुआ है।