क्या भविष्य में एलियंस से संवाद का ज़रिया बन सकती हैं मधुमक्खियां?

शोधकर्ताओं के मुताबिक, मधुमक्खियां भविष्य में एलियंस से संवाद की यूनिवर्सल भाषा समझने की कुंजी बन सकती हैं। 8-साल के अध्ययन में पाया गया कि मधुमक्खियां जोड़-घटाव जैसे सरल गणितीय सवाल हल कर सकती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब इंसान और मधुमक्खियां जैसे अलग-अलग जीव गणित समझ सकते हैं तो यही गणित एलियंस से संवाद का आधार बन सकता है।