क्या मेडिकल कॉलेज में टॉयलेट के पानी से बना खाना? एमपी के वायरल वीडियो पर आया जवाब

जबलपुर (एमपी) के मेडिकल कॉलेज में टॉयलेट के पानी से खाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। घटना 6 फरवरी की है जब कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ था जिसमें कई डॉक्टर-विशेषज्ञ शामिल हुए थे। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने कहा कि पानी का इस्तेमाल सिर्फ बर्तन धोने के लिए हुआ।