रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बाद बीसीसीआई की ओर से मोहसिन नकवी को एसीसी अध्यक्ष पद से हटवाने की कोशिशें की जाएंगी। बकौल रिपोर्ट्स, बोर्ड इस बात पर ज़ोर देगा कि नकवी ने एसीसी अध्यक्ष के तौर पर अपनी मूल ज़िम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन नहीं किया। नकवी पर खेल प्रोटोकॉलों के उल्लंघन का आरोप भी है।