अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी के प्रमुख एलन मस्क ने एक X यूज़र के पोस्ट पर कमेंट किया है जिसने मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और नाटो से अमेरिका अलग हो जाए। मस्क ने लिखा, "मैं सहमत हूं।" अमेरिकी सीनेटर माइक ली ने भी आह्वान किया है कि अमेरिका को नाटो से अलग हो जाना चाहिए।