क्या रिंकू सिंह ने कोहली को किया नज़रअंदाज़! बिना हाथ मिलाए बढ़ गए आगे; वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल-2025 की ओपनिंग सेरेमनी का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें रिंकू सिंह मंच पर अभिनेता शाहरुख खान से हाथ व गले मिलने के बाद बिना विराट कोहली से हाथ मिलाए आगे बढ़ते दिखे। वीडियो को देखकर ऐसा लगा जैसे कोहली ने रिंकू से हाथ मिलाने का प्रयास किया था। गौरतलब है, शाहरुख ने सेरेमनी को होस्ट किया था।