क्या रोज़ाना 10,000 कदम चलना दिल के लिए अच्छा है? डॉक्टर ने दिया जवाब
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जगजीत देशमुख के मुताबिक, रोज़ाना 10,000 कदम चलना अच्छा लक्ष्य है लेकिन यह कोई जादुई संख्या नहीं है जिससे सारी समस्याएं दूर हो जाएं। नियमित रूप से सक्रिय रहना अधिक ज़रूरी है। 6,000 कदम भी दिल को फायदा देते हैं। चलना ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।