क्या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा DA बढ़ोतरी का लाभ? PIB ने बताई सच्चाई

पीआईबी ने सोशल मीडिया पर चल रहे उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया कि फाइनेंस ऐक्ट-2025 से रिटायर कर्मचारियों की डीए जैसी सुविधाएं बंद होंगी। पीआईबी के अनुसार, सीसीएस (पेंशन) रूल्स 2021 के नियम 37 में संशोधन केवल उस स्थिति में लागू है, जब किसी पीएसयू में समाहित कर्मचारी को अनुशासनहीनता/दुराचार के कारण बर्खास्त किया जाता है।

Load More