inshorts

क्या पाकिस्तान को रूस जेट इंजन दे रहा? रूस ने दिया जवाब

रूस ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिनमें दावा किया गया था कि रूस ने पाकिस्तान को JF-17 थंडर ब्लॉक-3 फाइटर जेट के लिए RD-93MA इंजन की आपूर्ति करने का फैसला किया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह एक स्टील्थ फाइटर जेट है जिसे पाकिस्तान व चीन बनाते हैं और यह पाकिस्तानी वायु सेना का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान है।