पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी है। रोहित की ट्रेनिंग के वीडियो व तस्वीरें ऑनलाइन सामने आए हैं जिसपर एक फैन ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि उन्होंने 5 किलो वज़न और कम कर लिया है।" अन्य ने लिखा, "वह 2027 के लिए तैयारी कर रहे हैं।"