क्या वाकई एक पक्षी के टकराने से प्लेन में लग सकती है आग?

किसी पक्षी के उड़ते हुए प्लेन से टकराने को 'बर्ड स्ट्राइक' कहते हैं। बर्ड स्ट्राइक से इंजन के ब्लेड क्षतिग्रस्त हो सकते हैं और इंजन में आग लग सकती है या यह पूरी तरह से काम करना बंद कर सकता है। पक्षी के फ्यूल टैंक या फ्यूल लाइन से टकराने पर ईंधन लीक होने पर भी आग लग सकती है।