क्या वाकई दिल्ली धमाके से जुड़ी है धुएं के गुबार वाली वायरल तस्वीर? PIB ने बताई सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जिसमें धुएं का गुबार उड़ता दिख रहा है, उसे लाल किले के पास हुए ब्लास्ट का बताकर वायरल किया जा रहा है। पीआईबी फैक्टचेक ने X पर कहा, "कई प्रोपेगैंडा अकाउंट्स ने दावा किया कि यह तस्वीर दिल्ली...धमाके की है...लेकिन यह तस्वीर 2024 में लेबनान के बेरूत में हुए इज़रायली हवाई हमले की है।"