येल मेडिसिन में एलर्जिस्ट और इम्यूनोलॉजिस्ट डॉक्टर सोफर ने विटामिन B12 की कमी से भूलने की समस्या पर प्रतिक्रिया दी है। डॉक्टर ने बताया, "B12-की कमी दिमागी क्षमता में गिरावट में योगदान दे सकती है लेकिन यह डिमेंशिया का एकमात्र कारण नहीं है...डिमेंशिया एक जटिल स्थिति है जिसमें कई कारक शामिल होतो हैं जैसे- जेनेटिक्स, जीवनशैली व अन्य स्वास्थ्य समस्याएं।"