सोशल मीडिया पर एक लेख की तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सरकार ने फोन कॉल्स और सोशल मीडिया ऐप्स के लिए 'नए संचार नियम' लागू किए हैं। हालांकि, पीआईबी फैक्ट चेक ने इसका खंडन करते हुए पोस्ट को फर्ज़ी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि ऐसे कोई नियम लागू नहीं किए गए हैं।