क्या वर्कआउट करने के दौरान पीना चाहिए पानी? हड्डी विशेषज्ञ ने बताया शरीर पर इसका असर

फोर्टिस अस्पताल ओखला में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य जैन के मुताबिक, वर्कआउट के दौरान कुछ-कुछ देर पर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए ताकि डीहाइड्रेशन न हो। उन्होंने कहा, "हल्का डीहाइड्रेशन भी ताकत, फोकस, मांसपेशियों की कार्यक्षमता को कम कर सकता है।" बकौल डॉक्टर, वर्कआउट करते हुए जल्दी-जल्दी और एक बार में ज़्यादा पानी पीने से भारीपन लग सकता है।

Load More