इस हफ्ते भारतीय शेयर बाज़ार की चाल पर पश्चिम एशिया तनाव, कच्चे तेल की कीमतें, भारत-अमेरिका के महंगाई आंकड़े, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कंपनियों के तिमाही नतीजों का बड़ा असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर क्रूड $90/बैरल से ऊपर जाता है या FPI की बिकवाली जारी रहती है तो सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव बढ़ सकता है।