क्या स्ट्रॉन्ग पासवर्ड सच में साइबर अपराधियों से बचाता है? एक्सपर्ट के जवाब ने किया हैरान
साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे ने कहा है कि स्ट्रॉन्ग पासवर्ड रखने से साइबर अपराधियों से बचा नहीं जा सकता क्योंकि उनके पास लोगों के जस के तस पासवर्ड होते हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने उनकी बातों को 'गलत जानकारी' बताया। एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "भाई कॉम्प्लेक्स पासवर्ड से ब्रूट फोर्स अटैक के चांस कम हो जाते हैं।"