क्या सुनीता विलियम्स की जान खतरे में है? सेफ लैंडिंग में एक नहीं 3-3 रिस्क
अमेरिकी मिलिट्री के पूर्व स्पेस सिस्टम कमांडर रूडी रिडोल्फ ने सुनीता विलियम्स को धरती पर ला रहे स्पेसX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को लेकर 3 जोखिम बताए हैं। बकौल रिडोल्फ, पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते समय अगर स्पेसक्राफ्ट का ऐंगल बिगड़ा तो स्पेसक्राफ्ट जल जाएगा। इसके अलावा उन्होंने थ्रस्टर फेल होने और पैराशूट ना खुलने जैसे जोखिमों का ज़िक्र किया।