गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने एक मेडिकल एडवाइज़री का हवाला देकर बताया है कि शराब की कोई भी मात्रा शरीर के लिए सही नहीं होती है। उन्होंने शराब के कारण होने वाले कम-से-कम 7 तरह के कैंसर का भी ज़िक्र किया। बकौल डॉक्टर सौरभ, एक हालिया स्टडी में 'कम मात्रा में रेड वाइन पीना फायदेमंद है' धारणा गलत पाई गई।