इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर वनीता अरोड़ा के मुताबिक, सुबह-सुबह बेहद ठंडे पानी से नहाने से हार्ट अटैक/स्ट्रोक आ सकता है। उन्होंने कहा कि जब ठंडा पानी अचानक शरीर पर पड़ता है तो यह कोल्ड शॉक रेस्पॉन्स पैदा करता है जिससे सांस तेज़ चलने लगती है, हार्ट रेट बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर में उछाल आ जाता है।