नए साल की शुरुआत यानी 1-जनवरी 2026 को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई के अनुसार, यह कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है इसलिए देश के ज्यादातर शहरों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। हालांकि, नए साल और लोकल त्योहारों के कारण चेन्नई, कोलकाता, गंगटोक, शिलॉन्ग, आइजोल, कोहिमा, इंफाल और ईटानगर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।