सैलरी बढ़ने से पर्सनल लोन की पात्रता बेहतर हो सकती है लेकिन यह बदलाव हमेशा तुरंत नहीं होता। बैंक-NBFC लोन मंज़ूरी से पहले आय, क्रेडिट-स्कोर, मौजूदा कर्ज और नौकरी की स्थिरता जैसे पहलुओं का आकलन करते हैं। हालांकि, सैलरी बढ़ने से कर्ज-आय अनुपात (DTI) बेहतर होता है जिससे अधिक राशि और बेहतर ब्याज दर मिलने की संभावना बढ़ सकती है।