क्या सास अपनी बहू के खिलाफ दर्ज करा सकती है घरेलू हिंसा का केस?; हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया कि सास भी घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 के तहत अपनी बहू के खिलाफ केस दर्ज करा सकती है। कोर्ट ने कहा, "अगर सास को उसकी बहू या परिवार के अन्य सदस्य...मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं तो वह भी पीड़ित महिला की श्रेणी में आएगी।"