क्या सच में पीरियड्स में आने वाला खून होता है गंदा? जानें इस पर क्या कहता है मेडिकल साइंस

मान्यता है कि महिलाओं/लड़कियों को पीरियड्स के दौरान मंदिर में नहीं जाना चाहिए क्योंकि इस दौरान गंदा खून आता है। इसे लेकर श्री कृष्ण मिशन हॉस्पिटल के डॉक्टर अवधेश उपाध्याय ने कहा, "पीरियड्स का खून गंदा नहीं होता...यह महिलाओं में हर महीने का नैचुरल प्रोसेस होता है...शरीर अपने आप को बच्चा पैदा करने की स्थिति के लिए तैयार करता है।"