क्या सच में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़कर हुई 65 वर्ष? PIB ने खोली पोल

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने नई नीति के तहत सरकारी कर्मचारियोें की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है। हालांकि, पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि यह दावा फर्ज़ी है और सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है। पीआईबी ने ऐसे फर्ज़ी दावों से सतर्क रहने की अपील की है।