डॉक्टर गंगेश गुंजन के मुताबिक, सर्दियों में तापमान कम होने से शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं जिससे ब्रेन तक ब्लड-फ्लो में बदलाव आता है। बकौल डॉक्टर, यह बदलाव माइग्रेन ट्रिगर कर सकता है। डॉक्टर गुंजन ने बताया कि मौसम का अचानक बदलना, ठंडी हवा लगना, नाक बंद होना या संक्रमण जैसी सामान्य सर्दियां भी सिरदर्द को बढ़ा सकती हैं।