क्या सरफराज़ खान सरनेम की वजह से नहीं चुने गए: रोहित को 'मोटा' कहने वालीं कांग्रेस की शमा
कभी रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वालीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने सरफराज़ खान को इंडिया A टीम से बाहर रखने पर सवाल उठाया है। इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने लिखा, "क्या सरफराज़ खान को सरनेम की वजह से नहीं चुना गया?...हम जानते हैं कि...गंभीर इस मामले में क्या सोचते हैं।"