प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संबोधन में 'नियो मिडिल क्लास' का ज़िक्र किया। इनमें वे आते हैं जो गरीबी से ऊपर उठ चुके हैं लेकिन स्थायी मिडिल क्लास की श्रेणी तक नहीं पहुंचे। पीएम ने बताया, "11-वर्षों में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया...यह समूह नियो मिडिल क्लास के रूप में बड़ी भूमिका निभा रहा है।"