क्या है 'PEN' जिसके बिना अब बिहार के स्कूलों में नहीं होगा छात्रों का एडमिशन?

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के स्कूलों में दूसरी या इससे ऊपर की कक्षाओं में विधार्थियों के एडमिशन के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) को अनिवार्य कर दिया गया है। पीईएन 12 अंकों का होता है और यह यू-डायस पोर्टल पर अपलोड होने के बाद जारी किया जाता है। इसके ज़रिए विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है।