EPFO ने PF निकासी के नियम बदले हैं। अब EPFO सदस्य 2-महीने की बेरोज़गारी के बाद अपनी पूरी PF राशि निकाल सकेंगे जबकि पहले 12-महीने इंतज़ार करना पड़ता था। 55-वर्ष तक के सदस्य अब 75% की जगह 90% राशि निकाल सकेंगे। वहीं, निकासी के बाद खाते में न्यूनतम जमा राशि की सीमा 25% से घटाकर 10% कर दी गई है।