एक स्टडी के अनुसार, यूके में लाखों लोग 'सीट एंग्जायटी' के चलते शादियों में जाने और फ़्लाइट लेने से बचते हैं। वे डरते हैं कि फ़्लाइट की सीटों, प्लास्टिक कुर्सियों व बार-स्टूल पर ठीक से बैठ नहीं पाएंगे या असहज होंगे। इससे बचने के लिए लोग अपग्रेड और ज़्यादा लेगरूम के लिए अतिरिक्त पैसे दे रहे जिसे 'कम्फर्ट-टैक्स' कहा गया।