inshorts

क्या है 'आइस बाथ' थेरेपी और एक्सरसाइज़ करने के बाद ऐथलीट्स क्यों लेते हैं इसका सहारा?

‘आइस बाथ’ का मतलब बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों से भरे पानी में नहाना है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर धावक, भारोत्तोलक और फुटबॉल खिलाड़ी समेत ऐथलीट्स करते हैं। 'आइस बाथ' लेने से मांसपेशियों में ताकत और लचीलापन आता है। 'आइस बाथ' से व्यायाम के बाद होने वाली मांसपेशियों की सूजन और मांसपेशियों के डैमेज होने जैसी स्थिति में सुधार आता है।