राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) यूपी ने बादाम को सर्दियों में शक्ति और इम्यूनिटी का प्राकृतिक खज़ाना बताते हुए इसके फायदे गिनाए हैं। एनएचएम यूपी ने X पर लिखा, "इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है, सर्दी-जुकाम से बचाव होता है व हड्डियां मज़बूत होती हैं।" एनएचएम यूपी ने कहा कि ऊर्जा-मज़बूती और बेहतर सेहत के लिए रोज़ बादाम शामिल करें।