क्या है 'ऑपरेशन गंगाजल', जिसके तहत गुजरात सरकार ने 2 अधिकारियों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति?
'ऑपरेशन गंगाजल' गुजरात सरकार की प्रशासनिक सफाई का अभियान है, जिसका मकसद सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और कदाचार को खत्म करना है। इस अभियान के तहत राज्य सरकार ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की निरंतर समीक्षा कर रही है, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं, वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं या लंबी अनुशासनात्मक जांच चल रही है।