कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को अपनी 4 मांगों की सूची शेयर कर कहा, "हम तबतक अपना विरोध जारी रखेंगे...जबतक सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती।" इनमें 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा', 'आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवज़ा', 'शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कोई मुकदमा नहीं' और 'ज़्यादती करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा' शामिल हैं।