'करियर कुशनिंग' का मतलब है नौकरी में रहते हुए चुपचाप करियर के लिए बैकअप प्लान तैयार करना। वर्क-प्लेस कल्चर में इसका अर्थ है विकल्प खुले रखना और अचानक परेशानी आने पर उससे निपटने के लिए पहले से तैयारी करना। इसमें कर्मचारी नेटवर्किंग प्रोग्राम्स में शामिल होने, रेज़्यूमे व लिंक्डइन प्रोफाइल अपडेट करने और जॉब अप्लाइ करने जैसे कदम उठाते हैं।