वॉट्सऐप ने बताया है कि इज़रायली सर्विलांस कंपनी पैरागॉन सॉल्यूशंस से जुड़े स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर कई वॉट्सऐप यूज़र्स के फोन हैक करने के लिए किया गया है। इसके लिए 'ज़ीरो-क्लिक' हैक का इस्तेमाल किया गया जिसके लिए किसी यूज़र इंटरैक्शन की ज़रूरत ही नहीं पड़ती यानी बिना किसी लिंक पर क्लिक किए ही फोन हैक किया जा सकता है।