क्या हैं ट्रेन हादसों को रोकने के लिए बनाए गए कवच 4.0 की खासियतें?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि रेल हादसों को रोकने के लिए बनाए गए कवच 4.0 सिस्टम में ड्राइवर की दखल के बिना ही ट्रेन सिग्नल के 50 मीटर पहले रुक जाती हैं। कवच 4.0 ज़रूरत पड़ने पर और लूप लाइन्स पर ट्रेनों की स्पीड घटा देता है और स्टेशन मास्टर के संदेश पर ट्रेन रोक देता है।