क्या हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट की विशेषताएं?

2024 प्रिक्स वर्सेल्स इंटरनैशनल आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स में यूएई के ज़ायद इंटरनैशनल एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट चुना गया है। अबू धाबी में स्थित इस एयरपोर्ट को आर्किटेक्ट कॉन पेडर्सन फॉक्स ने डिज़ाइन किया है। यह 7.5 लाख वर्ग मीटर में फैला है जहां सालाना 4.5 करोड़ यात्रियों की क्षमता है। इसका टर्मिनल 'X' आकृति में बना है।