देश के कई राज्यों में बाढ़ आने के मुख्य कारण मॉनसून और कई जगहों पर बादल फटने के चलते हुई भारी बारिश/नदियों का उफान/गाद जमा होना है। असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ आई है। वहीं, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भारी बारिश व बादल फटने से बाढ़ का संकट पैदा हुआ है।